फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई स्कूटी शोरूम में चार्जिंग के दौरान लगी आग

Thu, 22 Oct 2026 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सदर बाजार ​स्थित ई स्कूटी शोरूम व बर्तन की दुकान से उठतीं लपटें व आग बुझाते दमकल कर्मी।
विज्ञापन
सदर बाजार चौकी के पास की घटना, बर्तन की दुकान भी चपेट में आई
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, बैटरियों में धमाकों से सहमे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। कैंट के सदर बाजार चौकी के पास बुधवार रात ई स्कूटी शोरूम में चार्जिंग के दौरान आग लग गई। बैटरियों में एक के बाद एक धमाके होने से आग विकराल हो गई और बगल की बर्तन की दुकान भी चपेट में आ गई। दमकल की आठ गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
सदर बाजार चौकी के पास विमल यादव का सरला एंड संस नाम से ई स्कूटी शोरूम है। उसके बगल में ओम प्रकाश की बर्तन की दुकान है। बुधवार रात करीब 8:15 बजे शोरूम में स्कूटी चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। कर्मचारियों ने बाहर निकलकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटें फैल गईं। बैटरियों में धमाके होने से आसपास दहशत फैल गई। आग बर्तन की दुकान तक पहुंच गई। ओम प्रकाश और दुकान में मौजूद ग्राहकों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

दमकल की आठ गाड़ियों से आग पर काबू पाया
सूचना पर कैंट पुलिस और हजरतगंज के एफएसओ माम चंद बडगूजर दमकल की तीन गाड़ियों के साथ पहुंचे। आग बढ़ने पर आसपास के फायर स्टेशनों से पांच और गाड़ियां बुलाई गईं। एहतियातन आसपास की दुकानें खाली कराई गईं और बैरिकेडिंग कर लोगों को घटनास्थल से दूर रखा गया। मौके पर पहुंचे सीएफओ अंकुश मित्तल ने भी राहत कार्य की निगरानी की।
विज्ञापन

कुछ देर के लिए यातायात रहा बाधित
सीएफओ ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है। वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग के कारण कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा।

सदर बाजार स्थित ई स्कूटी शोरूम व बर्तन की दुकान से उठतीं लपटें व आग बुझाते दमकल कर्मी।

Next
AU ऐप में पढ़ें