फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिल्डर के मकान में लगी आग, परिवार के आठ लोग फंसे

Sun, 27 Oct 2024 08:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के वरदानखंड में रविवार को बिल्डर मुजीब खान के दो मंजिला मकान में आग लग गई। धुएं में बिल्डर व परिवार के आठ लोग फंस गए। लोगों ने भाग कर जान बचाई। दमकल कर्मियाें ने पांच गाड़ियों से दो घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

बिल्डर व उनके परिवार के आठ लोग पहले व दूसरे तल पर सो रहे थे। सुबह करीब पांच बजे दोनों तलों पर आग लग गई। धुएं के कारण घुटन होने से लोगों की आंख खुल गई। दोनों तलों पर धुआं भर चुका था। लपटों को देखकर सभी घबरा गए थे। धुएं से सांस लेना दूभर हो गया था। किसी तरह बाहर भागकर जान बचाई।
एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव के मुताबिक आग की चपेट में आने से भूतल को बचा लिया गया। हादसे में गृहस्थी का सामान जल गया। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें