फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिल्डर पर मऊ माइनर की पटरी पर कब्जा करने का मुकदमा

Sun, 27 Oct 2024 08:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। फुलवरिया में बिल्डर पर प्लॉटिंग साइड पर जाने के लिए सिंचाई विभाग की मऊ माइनर की दायीं पटरी पर कब्जा करने का आरोप है। वहीं, जेई पर भी बिल्डर को बचाने के लिए अज्ञात पर मोहनलालगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराने का आरोप है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक बिल्डर का माइनर की पटरी काटकर अवैध रूप से खनन की मिट्टी से रास्ता बनाने का वीडियो और फोटो वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आने पर सहायक अभियंता घनश्याम तिवारी ने जेई रमेश चंद्र को मौके पर जाकर जांच करने का आदेश दिया था। आरोप है कि जेई को जांच में आरोप सही मिले, लेकिन उन्होंने बिल्डर को बचाने के लिए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें