आग बुझाते फायरकर्मी और मकान से नीचे उतरे फंसे युवक।
लखनऊ। गौतमपल्ली की क्रिश्चियन कॉलोनी स्थित तीन मंजिला एक इमारत के भूतल पर बने ब्यूटी पार्लर में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते धुआं पूरी इमारत में फैल गया। इस हादसे में दो लोग इमारत के ऊपरी हिस्से में फंस गए थे।
इमारत दीपिका राठौर की है, जिसके भूतल पर ब्यूटी पार्लर है। ऊपरी तलों पर उनका परिवार और किरायेदार रहते हैं। आग लगने पर पड़ोसियों के शोर से परिवार जागा और किसी तरह बाहर निकला। हालांकि, किराये पर रहने वाले हफीज उल्ला और शादाब खान फंस गए। वे किसी तरह बालकनी तक पहुंचे। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग बेकाबू हो गई।
कुछ ही देर में एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत और एफएफएसओ चौक पुष्पेंद्र सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल की टीम दो हिस्सों में बंट गई। पहली टीम ने बालकनी में सीढ़ी लगाकर हफीज उल्ला और शादाब खान को सुरक्षित बाहर निकाला। दूसरी टीम ने लगभग दो घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। एफएसओ राम कुमार रावत ने बताया कि जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, पर ब्यूटी पार्लर का सामान राख हो गया।