फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लापता बेटी के पिता ने आरोपी इरशाद के एनकाउंटर की मांग की

Fri, 12 Jun 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई संस्थान के कर्मचारी की लापता बेटी के लिए चिंता बढ़ रही है। पिता ने बताया कि आरोपी इरशाद जबरन बेटी की फोटो खींचता था। बाद में एडिट कर वायरल करने की धमकी देता था। आरोपी 21 अप्रैल को दबाव बनाकर बेटी को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

पिता ने बृहस्पतिवार को सरकार पर भरोसा जताते हुए बेटी को सकुशल खोजने की उम्मीद की। उन्होंने इरशाद के पकड़े जाने पर एनकाउंटर की मांग की। पिता ने आशंका जताई कि इरशाद बेटी को नुकसान पहुंचा सकता है। युवती के पिता ने बताया कि इरशाद एसी रिपेयरिंग सिखाने के बहाने घर आता था। उसने पहले बेटे से दोस्ती कर बेटी को जाल में फंसाया। वह बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। बृहस्पतिवार को पीजीआई के संयुक्त निदेशक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें