फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू में शॉर्ट सर्किट से फिर लगी आग, मचा हड़कंप

Sun, 13 Aug 2017 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केजीएमयू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केजीएमयू शनिवार को एक बार फिर से किचन और ईएनटी विभाग में शॉर्ट सर्किट से हड़कंप मच गया। ईएनटी (नाक कान गला) विभाग के बरामदे में शनिवार शाम को अचानक दीवार के पास शॉर्ट सर्किट हुआ। इस दौरान वहां इक्का-दुक्का ही लोग थे।
विज्ञापन


पहले तो हल्का शॉर्ट सर्किट हुआ लेकिन बाद में काफी तेज आग लग गई। इसकी सूचना जब वहां के कर्मचारियों को हुई तो बिजली आपूर्ति रोकी गई। इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ।

वहीं किचन भी शॉर्ट सर्किट से हड़कंप मच गया लेकिन वहां भी कर्मचारियों ने समय पर आग पर काबू पा लिया।  सीएमएस डॉ. एस एन शंखवार ने बताया कि छोटा शॉर्ट सर्किट था, जिसको तत्काल ठीक कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की तत्परता से बड़ा मामला टल गया। उन्होंने किसी भी प्रकार के नुकसान की घटना से इन्कार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें