इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को इस्पात मंत्री ने गोमती नगर के विधायकपुरम स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं।
भाजपा प्रवक्ता ने इस पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की थी। इसके बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर विराम खंड चौकी इंचार्ज संतोष सिंह ने बेनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
इससे पूर्व बेनी के खिलाफ कानपुर और गोंडा सहित अन्य जिलो में भी एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।