लखनऊ। छंटनी के लिए चोरी से कूड़ा बेचने वाले इकोग्रीन के चार कर्मचारियों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराई है। यह कार्रवाई महापौर को मिली एक शिकायत के बाद नगर निगम ने की है।
महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि कमता निवासी देशनंदन पांडेय ने उनको फोन पर बताया कि रजत डिग्री कॉलेज के पास नगर निगम की गाड़ियों का कूड़ा बेचा जा रहा है। जिस पर जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जोनल अधिकारी जब मौकेपर गईं तो कूड़ा कलेक्शन वाली दो गाड़ियां मिलीं जिन पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। मौकेपर चार लोग मिले जिन्होंने अपने नाम जसमत, सोनेवाल, सैफुद्दीन व आशीष बताया। उनके खिलाफ एफआईआर कराई गई है।