फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सगे भाइयों को दौड़ाकर पीटने के बाद मारी थी गोली

Thu, 04 Oct 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में बुधवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी साहिल उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, आज सुबह ही मामले की एफआईआर दर्ज की गई। रिपोर्ट मृतक इमरान व अरमान के सगे भाई रेहान ने दर्ज करवाई है। शहर के ठाकुरगंज इलाके में बेखौफ बदमाशों ने सगे भाइयों इमरान (20) व अरमान (18) को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के बाद गोली मार दी थी।

विज्ञापन


घनी बस्ती में बदमाशों ने दोनों की जान ले ली लेकिन वहां मौजूद लोगों की हिम्मत नहीं हुई कि उनका विरोध करते। वारदात स्थल से थाने की दूरी महज 500 मीटर है। फिर भी पुलिस भी वारदात के 15 मिनट बाद पहुंची।

ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज चुंगी के पास रात करीब 11.30 बजे आधा दर्जन बदमाशों ने पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों इमरान और अरमान को घेर लिया। घनी आबादी में बदमाशों से घिरे दोनों भाई पहले तो उनसे बातचीत कर मामले को हल करने की कोशिश करते रहें। लेकिन इसी बीच हमलावरों ने गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। पहले हाथापाई की।
विज्ञापन


इसके बाद पास के आरा मशीन से लकड़ी उठा ली। उससे सिर और अन्य स्थानों पर लगातार वार कर रहे थे। दोनों भाई चीखकर बदमाशों से अपनी जिंदगी की भीख मांग रहे थे। लेकिन उनको जरा भी रहम नहीं आया।

विज्ञापन

तमाशबीन बने रहे लोग, पुलिस के आते ही खुल गए सभी के सिले होंठ

अरमान व इमरान। - फोटो : amar ujala
जब बदमाश दोनों भाइयों को पीट रहे थे तो लोगों की विरोध करने की हिम्मत न हुई। अरमान और इमरान के पिता दिलदार ने रुंधे गले से कहा कि अगर मोहल्ले के लोगों ने थोड़ी सी हिम्मत दिखाई होती तो उनके दोनों बेटे  जिंदा होते। चीखपुकार सुन ज्यादातर लोगों ने अपने दरवाजे बंद कर लिए। जो बाहर थे वे  तमाशा देख रहे थे।

वहीं, जैसे ही पुलिस पहुंची तो सभी घर से बाहर आ गए। इसके बाद वारदात की जानकारी अपने अंदाज में देने लगे। पुलिस को देखते ही लोगाें के सिले होंठ भी खुल गये। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें