फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरतगंज में पार्किंग के पूर्व ठेकेदार समेत तीन पर मुकदमा, हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

Sun, 25 Oct 2020 12:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo
विज्ञापन

हजरतगंज के सरोजनी नायडू पार्क की पार्किंग में लावारिस कारें मिलने के मामले में आखिरकार एलडीए ने शनिवार को एफआईआर दर्ज करा ही दी। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि एलडीए के राजस्व निरीक्षक की तरफ से दर्ज एफआईआर में पार्किंग के पूर्व ठेकेदार मुशर्रफ, उसके सहयोगी अकरम और वाहन चोरी के आरोप में जेल में बंद मोइनुद्दीन उर्फ पप्पू खान को आरोपी बनाया गया है। एफआईआर होते ही मामले की जांच में तेजी आ गई है। पुलिस ने पूर्व ठेकेदार और उसके सहयोगी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि एफआईआर में पूर्व ठेकेदार व अन्य लोगों पर पार्किंग में अवैध रूप से वाहन खड़ा करने, पार्किंग स्थल पर बिना अनुमति के कार बाजार चलाने और पार्किंग अनुबंध समाप्त होने के बावजूद वाहन चालकों से धनराशि वसूलने के आरोप लगाए गए हैं। पूर्व ठेकेदार मुशर्रफ और उसके साथी अकरम को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पार्किंग में मिली कारों के मालिकों के बारे में आरटीओ से जानकारी मांगी गई थी। सोमवार को सभी कार के मालिकों का नाम-पता मिलने की उम्मीद है। यह ब्यौरा मिलते ही कारों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गड़बड़झाले में एलडीए के अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत की भी आशंका

मालूम हो कि बुधवार को एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने डीएम आवास के सामने सरोजनी नायडू पार्क की पार्किंग में छापा मारकर वहां महीनों से लावारिस खड़ी लग्जरी कारें पकड़ी थीं। इस मामले में हजरतगंज पुलिस ने लालबाग कार बाजार में काम करने वाला अकरम खान समेत कार बाजार से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की थी।

अकरम को अक्सर पार्किंग में आते-जाते देखा गया था। पुलिस को शक है कि उक्त कारें किसी कार बाजार के व्यक्ति ने वहां खड़ी कराई होंगी। हालांकि, अभी तक कारों के किसी कार बाजार से संबंध स्थापित नहीं हो सके हैं। पार्किंग में हुए इस गड़बड़झाले में एलडीए के अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें