फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार दवाओं के नमूने भरे, छह की बिक्री रोकी

Sun, 26 May 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान चार संदिग्ध दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। संदिग्ध छह दवाओं की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। एक मेडिकल स्टोर पर फिजीशियन सैंपल के 44 टैबलेट बरामद किए गए। निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने शनिवार को सलोन क्षेत्र के गणेशगंज बाजार में शांती मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया तो कई खामियां मिलीं। दो दवाएं संदिग्ध मिलने पर नमूना भरा। तीन दवाओं के बिल न मिलने पर बिक्री अग्रिम आदेशों तक रोक दी। विजय फॉर्मा हेल्थ सेंटर पर फिजीशियन सैंपल रैक में रखे मिले। यहां भी दो दवाओं के नमूने भरकर तीन दवाओं की बिक्री रोक दी। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दवाओं के सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मेडिकल स्टोर संचालकों से दवाओं के बिल मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें