लखनऊ। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गोसाईगंज ब्लॉक में 10 से 25 फरवरी तक सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान चलेगा। इसके तहत फाइलेरिया रोधी दवा एल्बेंडाजोल, डाईइथाइल कार्बामजीन (डीईसी) व आइवरमेक्टिन खिलाई जाएगी। इसे लेकर शनिवार को गोसाईंगंज विकासखंड सभागार में प्रधानों, सचिव, कोटेदारों, मुख्य सेविकाओं, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
बीडीओ आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कमल किशोर शुक्ला ने प्रधान व कोटेदारों से कहा, अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उद्घाटन स्वयं दवा खाकर करें। गोसाईगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. सुरेश पांडेय ने कहा, फाइलेरिया से बचने के लिए दवा जरूर खाएं।