फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बिल्ली की वजह से आपस में भिड़ गए दो समुदाय

Wed, 05 Aug 2015 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कानपुर शहर के कर्नलगंज में मुर्गे के बाद अब हरबंश मोहाल में मंगलवार रात बिल्ली ने बवाल करा दिया। दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन मामला न संभलने पर कोतवाली और कलक्टरगंज सर्किल का फोर्स बुलाया गया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस मामले को सुलझा सकी। पुलिस बिल्ली पालने वाले शख्स को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। वह नशे में है। पुलिस कहना है नशा उतरने के बाद आरोपी पर कार्रवाई तय होगी।

कानपुर के हरबंश मोहाल कच्ची सराय मोहल्ले में रहने वाला शिवा बाल्मीकि रात में घर के बाहर घूम रहा था। तभी वहां घूम रही एक बिल्ली को पड़ोसी इस्माइल ने लात मार दी। नशे में धुत शिवा यह देख भड़क गया। उसने गाली-गलौज करते हुए इस्माइल के घर में घुसने की कोशिश की।
विज्ञापन


शोर होने पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। लोगों में मारपीट की नौबत आ गई। बवाल बढ़ता देख क्षेत्र के मोहम्मद असलम ने डायल 100 पर सूचना दे दी।
Trending Videos
विज्ञापन

विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिस अफसरों के हाथ-पैर फूले

असलम ने बताया कि बिल्ली के चक्कर में दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया है। वायरलेस पर यह सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अफसरों के हाथ पैर फूल गए।

एसपी पूर्वी देवरंजन वर्मा ने मातहतों से घटना की जानकारी ली। कोतवाली,मूलगंज,फीलखाना,हरबंश मोहाल, कलक्टरगंज और बादशाहीनाका थानों के प्रभारी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर स्थिति को संभाला।

कलक्टरगंज सीओ ममता कुरील ने बताया कि शिवा बाल्मीकि को हिरासत में लिया गया है। नशे में होने की वजह से वह ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहा है। नशा उतरने पर उससे पूछताछ की जाएगी।

बिल्ली को लेकर हरबंश मोहाल क्षेत्र में दो दिन पहले भी झगड़ा हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें