फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने पबजी खेलने से रोका तो बेटे ने उठाया ये खौफनाक कदम

Mon, 15 Jun 2020 02:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मृतक तरुण ( फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में कृष्णानगर के प्रेम नगर में पबजी गेम खेलने से मना करने पर 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगा जान दे दी। तीन अन्य लोगों ने भी खुदकुशी कर ली। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर धीरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक, प्रेमनगर निवासी दीपक कश्यप पत्नी भावना, बेटी तुलसी और बेटे तरुण के साथ रहते थे।
विज्ञापन


शनिवार शाम तरुण ने अपने कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। भूपति मेमोरियल में आठवीं का छात्र था। बताया, तरुण मोबाइल में पबजी खेलता था। शनिवार शाम को पिता दीपक ने फटकार लगाई थी। आशंका है कि इसी नाराजगी में उसने खुदकुशी कर ली। मोबाइल जब्त कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है।

वहीं मड़ियांव के रोशनाबाद इलाके में आशीष उर्फ बजरंगी (18) ने भाई से विवाद के बाद शनिवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, चिनहट के रामलीला भवन के पास रहने वाले सचिन गुप्ता (30) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक चिनहट क्षितिज त्रिपाठी के मुताबिक जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वरीक्षा होने से पहले लगा ली फांसी

माल क्षेत्र के सैदापुर गांव में अर्जुन कुमार के 23 वर्षीय बेटे रोहित ने रविवार सुबह वरीक्षा होने से पहले फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर लगे टीनशेड के एंगल से तहमद के सहारे लटकता मिला। जानवरोंको चारा देने गई मां ने बेटे को फंदे पर लटकता देखा तो उसकी चीख निकल गई। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें