फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 18 Jan 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गीता। फाइल फोटो
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके के नीलगिरि अपार्टमेंट में रहने वाली प्रॉपर्टी डीलर गीता शर्मा (35) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह वह मरणासन्न हालत में एपेक्स ट्राॅमा सेंटर के पीछे पड़ी मिली थीं। पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचाया, वहां उनकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने बहन के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस गीता की मौत को सड़क हादसा बता रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से रायबरेली के सदर कोतवाली स्थित मटिहा गांव निवासी लालचंद्र ने बताया कि उनकी बहन गीता दस साल से प्रेमी के साथ लिवइन में थीं। आरोप है कि शुक्रवार सुबह बहन के प्रेमी ने कॉल कर बताया कि गीता की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह पीजीआई पहुंचे तो पता चला कि गीता के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गीता सुबह अकेली मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। पीजीआई के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कारण शॉक एंड हेमरेज आया है। लिवर, फेफड़े और किडनी फट गए। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
विज्ञापन


आरोप, शादी नहीं करना चाहता था प्रेमी, इसलिए कर दी हत्या
लालचंद्र ने बहन गीता के प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि बहन का प्रेमी पहले से शादीशुदा है। दो साल से वह शादी के लिए टालमटोल कर रहा था। गीता पर तलाक के लिए रुपये देने का दबाव भी डालता था। यही नहीं, मारपीट कर गीता से 13 लाख रुपये ले भी लिए थे। प्रेमी ने गीता के नाम बीमा पॉलिसी कराई थी और खुद नॉमिनी था। आरोप है कि शादी न करनी पड़े इसके चलते उसने साजिशन बहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें