फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लूट और हत्या की कोशिश के चार आरोपी जिलाबदर

Sat, 18 Jan 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लूट और हत्या की कोशिश के चार आरोपी जिलाबदर
विज्ञापन
लखनऊ। लूट और हत्या की कोशिश के आरोपी दो भाइयों व दो अन्य को जेसीपी अपराध बबलू कुमार ने शुक्रवार को छह माह के लिए जिला बदर किया है। यह कार्रवाई गुंड एक्ट के तहत की है। ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि पारा के हंसखेड़ा सदरौना निवासी भानू पांडेय और उसके भाई सौरभ पर पारा, जानकीपुरम और गोसाईंगज थाने में लूट, छेड़छाड़, मारपीट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। पारा के देवपुर चंद्रोदय नगर निवासी श्रमजीत रावत पर हत्या का प्रयास और जानकीपुरम विस्तार निवासी अभिनव शुक्ल पर बलवा, अपहरण का प्रयास के चार केस जानकीपुरम और गुडंबा थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें