फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 गांवों में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ शिकंजे में

Thu, 27 Nov 2014 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के नजदीकी इलाकों में दहशत फैलाने वाला बाघ अब भी छका रहा है, लेकिन बलरामपुर में तीन लोगों को निवाला बनाने वाली मादा तेंदुआ को बुधवार शाम दबोच लिया गया।
विज्ञापन


करीब 75 गांवों में इसने दहशत फैला रखी थी। हाल ये था कि बच्चों ने डर के मारे स्कूल जाना छोड़ दिया था। वन विभाग की टीम नरभक्षी तेंदुए को लखनऊ के प्राणि उद्यान ला रही है। सोहेलवा संरक्षित वन्य जीव प्रभाग और रामपुर रेंज के किनारे बसे गांवों में अरसे से तेंदुओं ने आतंक मचा रखा था।

पिछले एक पखवारे से आतंक और भी बढ़ गया था। दहशतजदा ग्रामीण शाम होते ही मवेशियों समेत घरों में कैद हो जाते थे।

ग्रामीणों का दावा है कि अब भी इलाकों में दो से तीन तेंदुए मौजूद हैं। जंतु उद्यान मंत्री डॉ. एसपी यादव के गृह जिले में तेंदुओं के आतंक को लेकर ग्रामीणों में खासा गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर के प्रभारी डीएफओ एएन सिंह ने बताया कि मादा तेंदुआ को बेनीनगर-झौव्वा गांव के पास पिंजरे में कैद करने में कामयाबी मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें