बीएड अभ्यर्थियों द्वारा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ग्रिवांस सेल में शिकायत दर्ज कराने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। किसी ने तय समय में च्वाइस लॉक नहीं करने की समस्या बताई तो किसी ने पहले से ही च्वाइस लॉक होने का दुखड़ा रोया।
कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी थे, जिन्होंने कॉलेज एलॉट नहीं होने पर फीस वापसी की मांग की। इस पर उन्हें फीस के रूप में लिए गए ड्राफ्ट लौटा दिए गए।
वहीं, झांसी में काउंसलिंग कराने वाले ऐसे अभ्यर्थियों को 18 अक्तूबर से फीस लौटाने के निर्देश विश्वविद्यालय ने दिए हैं।
राज्य काउंसलिंग समन्वयक प्रो. ओपी कंडारी ने बताया कि काउंसलिंग कराने वाले सभी अभ्यर्थियों के ड्राफ्ट सिर्फ वाराणसी ने ही विश्वविद्यालय को भेजे हैं, जबकि आगरा सेंटर ने पांच और सात अक्तूबर को काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों के ड्राफ्ट उपलब्ध कराए हैं। वहां के ऐसे जितने अभ्यर्थी यहां आए, उन्हें ड्राफ्ट वापस कर दिया गया है।