फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिता ने आत्महत्या के लिए बनाया फंदा... बेटी ने उसी से लटककर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। मदारीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र ने नशे की हालत में बच्चों के साथ मारपीट की। इसके बाद आत्महत्या करने के लिए घर में फंदा बनाया। लोगों ने किसी तरह उसे समझाया। इस बीच धर्मेंद्र की बेटी माही गौतम (14) ने पिता के बनाए फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

मामा राजकुमार ने पुलिस को बताया कि माही सरकारी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। बहनोई धर्मेंद्र शराब के नशे में कुछ दिनों से पत्नी गीता, बेटे अंकुश और बेटियों माही व ज्योति के साथ मारपीट कर रहे थे। दो दिन पहले उसने बांका लेकर पत्नी और बच्चों को मारने के लिए दौड़ाया था। इससे आहत होकर गीता और बच्चे पड़ोस में रहने चले गए।
सोमवार को धर्मेंद्र ने मोबाइल बेचकर सुबह से शराब पीना शुरू कर दिया। नागपंचमी मनाने के लिए गीता बच्चों के साथ घर लौटी तो धर्मेंद्र ने फिर से झगड़ा शुरू कर दिया। उसने आत्महत्या करने की बात कहते हुए एंगल में कंबल के सहारे फंदा लगा लिया। यह देखकर गीता ने आसपास के लोगों को बुलाया, जिन्होंने किसी तरह उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन


पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत
धर्मेंद्र आसपास के लोगों को भी गाली देने लगा। इस पर वे वहां से हट गए। पिता के व्यवहार से आहत माही चुपचाप घर के अंदर गई और धर्मेंद्र के बनाए फंदे से लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद मां ने अंदर जाकर देखा तो माही को फंदे से लटका पाया। लोगों की मदद से उसे राम सागर मिश्र अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गीता ने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें