फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था भाजपा सरकार के नियंत्रण में नहीं, दिन पर दिन गंभीर होते जा रहे हालात: अखिलेश यादव

Tue, 29 Oct 2019 09:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था भाजपा सरकार के नियंत्रण में नहीं रह गई है। हालात दिन पर दिन गंभीर होते जा रहे हैं। हत्या, लूट, बलात्कार और आत्महत्याओं ने धुंधलका छा दिया है।

विज्ञापन


मजबूर किसान और गरीब मौत को गले लगाने को मजबूर हैं। बच्चियां और महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। न लोगों की संपत्ति सुरक्षित रह गई है और न महिलाओं की अस्मत। ऐसा लगता है कि जैसे प्रशासन पंगु हो गया है और भाजपा सरकार की राजनीतिक इच्छाशक्ति आखिरी सांसें ले रही हैं।

सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि कन्नौज के सौरिख क्षेत्र की किशोरी भाजपा के एक नेता के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराने के लिए गोमतीनगर थाने का चक्कर लगाती रही। मुकदमा नहीं दर्ज हुआ तो उसने मजबूरी में जहर खा लिया तब पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन


कन्नौज में ही बेखौफ बदमाशों ने छिबरामऊ के प्रेमपुर में ढाबा मालिक की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी। अकबरपुर के विकासखंड सकरन में मजलिसपुर निवासी कक्षा आठ की बच्ची ने भूख से परेशान होकर खुद को आग के हवाले कर दिया। उसका पिता भूमिहीन है और मजदूरी करता है। झींझक के बहबलपुर गांव के एक विद्यालय में पढ़ रही छात्रा की गोली मारकर हत्या करने वाला अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी सोशल मीडिया पर छात्रा की तस्वीरें वायरल कर रहा है।

विज्ञापन

बैंक ने वसूली का नोटिस दिया जिसके सदमें से दिवाली के दिन हो गई मौत

महोबा के कुलपहाड़ के कमालपुरा गांव के किसान अनिल राजपूत की 40 बीघा में बोई गई उड़द की फसल अतिवृष्टि में चौपट हो गई। उसका स्टेट बैंक से लिया गया 2,40,000 रुपये का कर्ज बढ़कर 4,25,000 हो गया। साहूकारों का भी कर्ज था। बैंक ने वसूली नोटिस दे दिया जिसके सदमे से दीपावली के दिन उसकी मौत हो गई।

फसलों की बर्बादी से परेशान किसान मुन्ना सैनी 16 अक्तूबर को खुदकुशी कर चुका है। कुलपहाड़ के बौरा निवासी सुख सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। बांदा में बिसंडा थानाक्षेत्र के अलिहा गांव में अन्ना मवेशियों द्वारा फसल चर जाने के सदमे में राकेश की आकस्मिक मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें