फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर दी जान, बेटे न सुसाइड की बताई ये वजह

Tue, 25 Dec 2018 04:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
सीतापुर के कोतवाली इलाके में कर्ज से परेशान एक किसान ने गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे ने बताया कि कर्ज की वजह से वह काफी परेशान रहते थे। सिंधौली कोतवाली क्षेत्र के गनेशपुर मजरा खैरन्देशनगर में रहने वाला राजकुमार (50) पुत्र बाबूराम सोमवार की सुबह करीब 11 बजे शौच जाने को कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन


काफी देर बाद तक जब वह घर नही लौटा तो परिवारीजनों द्वारा तलाश शुरू की तो गांव के बाहर एक पेड़ पर लुंगी के सहारे राजकुमार का शव फंदे से लटकता पाया गया। मृतक के लड़के पंकज ने बताया कि कई साल पहले उसके पिता ने ग्रीन कार्ड पर कर्ज लिया था।

इसके अलावा सोलर लाइट भी कर्जे पर लगवाई थी। उसके पास 18 बीघा खेत था। गरीबी व कर्ज के चलते 12 बीघा खेत बेच दिया। फिर भी हालात नहीं सुधरे। कर्ज की वजह से परेशान होकर उसने फांसी लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें