फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी कोशिश की लखनऊ देश का सबसे खूबसूरत शहर बने: गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Tue, 25 Dec 2018 02:58 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर कुड़ियाघाट पर आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ को 168 करोड़ रुपये की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अटल जी ने सांसद रहते हुए लखनऊ के विकास की हर संभव कोशिश की। मगर जब प्रधानमंत्री बने तो उन पर सिर्फ अपने संसदीय क्षेत्र का विकास करने का आरोप न लगे यह मर्यादा भी उन्होंने बनाए रखी।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश है कि लखनऊ देश का सबसे खूबसूरत शहर बने। इसके लिए पहले अटल जी ने फिर बिहार के वर्तमान राज्यपाल लालजी टंडन ने काफी प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में आज जो भी विकास कार्य हो रहे हैं। वह सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि यहां की जनता ने हमें ताकत दी है। इसलिए हम अच्छा काम कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शहर में अभी तीन फ्लाईओवर के निर्माण का काम चल रहा है। फरवरी में दो और फ्लाईओवर का शिलान्यास हो जाएगा। इसके अलावा हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है कि लखनऊ के चारों ओर 104 किलोमीटर की आठ लेन की सड़क का बनना, जिससे कि आने वाले वक्त में शहर के ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोमतीनगर में विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बन रहा है। चारबाग व ऐशबाग में भी काम हो रहा है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक व मोहसिन रजा सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें