फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों के भीतर फार्मासिस्टों की भर्ती का आदेश

Sat, 27 Sep 2014 12:56 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन ने 15 दिनों के भीतर 448 फार्मासिस्टों की भर्ती करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने 3300 एएनएम की भर्ती भी जल्द से जल्द पूरी करने के लिए कहा है। वे शुक्रवार को विधानभवन में चिकित्सा विभाग की समीक्षा कर रहे थे।

अहमद हसन ने अफसरों को एएनएम की सेवा नियमावली में संशोधन के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि नियमावली में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली आशाओं को भी शामिल करने पर विचार किया जाए।

साथ ही उन्होंने हाल ही में खरीदी गईं 155 कलर डॉप्लर मशीनों को तत्काल अस्पतालों में भिजवाने के निर्देश दिए। पूर्व में खरीदी गईं 134 मशीनों की क्या स्थिति है इसकी जानकारी भी तलब की है।
विज्ञापन

विज्ञापन

लोकसेवा आयोग ने किया चयन

उन्होंने कहा कि 28 डिजिटल एक्स-रे मशीनों की भी आपूर्ति जल्द करा ली जाए। बैठक में नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक अमित कुमार घोष, सचिव संजय प्रसाद, विशेष सचिव डॉ. सारिका मोहन, डीजी हेल्थ डॉ. विजय लक्ष्मी सहित कई अन्य उपस्थित थे।

प्रमुख सचिव अरविंद कुमार ने मंत्री को बताया कि लोक सेवा आयोग ने 2001 एलोपैथिक चिकित्सकों का चयन किया था।

इनमें से 1181 की नियुक्ति कर दी गई है। बाकी को प्रथम तैनाती के लिए अपने गृह जनपद को छोड़कर मनपसंद के तीन जनपदों के नाम देने को कहा गया है। 30 सितंबर तक उन्हें उपलब्ध कराना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें