फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए निकाला गया थाना प्रभारी का विदाई जुलूस, वीडियो वायरल, निलंबित

Thu, 04 Jun 2020 01:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
थाना प्रभारी की विदाई के लिए निकाला गया जुलूस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर रोज लॉकडाउन की समीक्षा बैठक में आदेश देते हैं कि लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए लेकिन लगता है कि पुलिसकर्मी ही उनके निर्देशों को कोई तवज्जो नहीं देते हैं।

विज्ञापन


अंबेडकरनगर जिले में भाजपा विधायक संजू देवी की शिकायत पर बसखारी थाने से हटाए गए थाना प्रभारी मनोज सिंह को विदाई देने के लिए लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जुलूस निकाला गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया।



पिछले दिनों ही बसखारी पुलिस के रवैये से नाराज टांडा विधायक संजू ने थाने पहुंचकर लगभग धरने जैसा माहौल कायम कर दिया था। वे थाने पर कई घण्टे तक डटी रहीं थीं। इस पर कुछ सिपाहियों और दरोगा को हटाया गया था। एक दिन पहले ही एसओ को भी हटाते हुए जैतपुर थाने की कमान दी गई थी। इसी के बाद बसखारी में विदाई के लिए न सिर्फ भीड़ जुटी बल्कि लॉकडाउन के प्रतिबंधों के बावजूद जुलूस निकला।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ज्यादातर पुलिसकर्मियों ने नहीं पहना था मास्क

जुलूस में शामिल एसओ समेत ज्यादातर पुलिसकर्मियों ने सड़क पर निकलने के बावजूद मॉस्क नहीं पहन रखा था। निजी गाड़ियां भी जुलूस में शामिल की गईं और अनावश्यक ढंग से सायरन का प्रयोग किया जा रहा था। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा कि जुलूस में शामिल पुलिस कर्मियों ने हेलमेट भी नहीं पहना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें