फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड रोडवेज की साधारण बसों का सफर महंगा, अब देनी होगी ये कीमत

Mon, 24 Feb 2020 04:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम की साधारण बसों से सफर महंगा हो गया है। इन बसों से सफर करने वाले यात्रियों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की साधारण बसों की अपेक्षा करीब 21 पैसे प्रति किलोमीटर अधिक किराया चुकाना होगा। नया किराया 22 फरवरी की आधी रात से प्रभावी हो गया।
विज्ञापन


उत्तराखंड परिवहन निगम के वित्त नियंत्रक की ओर से यूपी परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) को भेजे गए संशोधित किराए के आदेश में कहा गया कि उत्तराखंड परिवहन निगम के मैदानी क्षेत्र में आवागमन करने वाली बसों के किराए की गणना 1.26 रुपये प्रति किमी के अनुसार की जाएगी, जबकि यूपी परिवहन निगम की बस में उत्तराखंड आवागमन करने पर प्रति यात्री 1.05 रुपये प्रति किमी से गणना की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें