मुंबई जाने के लिए पुष्पक, अवध और गोरखपुर-एलटीटी में तो टिकट मिलने से रहा। हां, इन दिनों सुविधा स्पेशल ट्रेन एक विकल्प हो सकती है, लेकिन इसका किराया विमान के बराबर पहुंच गया है। यानी सुविधा स्पेशल ट्रेनों में सेकंड एसी का किराया 9,010 रुपये पहुंच चुका है।
जबकि इसके बराबर किराये में फ्लाइट से लखनऊ से मुंबई जाया जा सकता है। यह हाल है रेलवे की सुविधा स्पेशल ट्रेनों का। ये ट्रेनें भले ही रेलवे की जेबें भर रही हों, पर यात्रियों के लिए मुसीबत का पर्याय बनी हुई हैं।
खासकर किराये के लिहाज से। उल्लेखनीय है कि गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनल तक जाने वाली ट्रेन संख्या 82910 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल सुविधा स्पेशल में सोमवार का टिकट बुक कराने पर किराया नौ हजार रुपये तक पहुंच गया है।
चूंकि, सुविधा ट्रेन प्रीमियम होती हैं, और किराया डायनेमिक होता है। यानी जैसे-जैसे सीटों की बुकिंग व यात्रा की तारीख करीब आती जाएगी, किराया बढ़ता जाएगा। ट्रेन की सेकंड एसी का किराया 9,010 रुपये, थर्ड एसी का 6,310 और स्लीपर का 2,425 रुपये पहुंच गया है।
देखें, किराये का अंतर
डेमो
- फोटो : demo pic
जबकि ट्रेन के सेकंड, थर्ड व स्लीपर क्लास में सोमवार को क्रमश: 25 व तीन सीटें हैं। स्लीपर में 31 की वेटिंग शुरू हो गई है। वहीं दूसरी ओर 16 जून को रवाना होने वाली सुविधा स्पेशल ट्रेन 82908 लखनऊ जंक्शन मुम्बई सेंट्रल में किराया भी आसमान की ओर बढ़ रहा है।
ट्रेन की सेकंड एसी का किराया 4,315 रुपये, थर्ड एसी का 4,035 रुपये और स्लीपर क्लास के टिकट की कीमत 2,285 रुपये पहुंच गई है। ट्रेन में क्रमश: 60, 299 सीटें खाली हैं और स्लीपर की वेटिंग शुरू हो रही है।
वहीं, यात्री रितेश सिंह ने बताया कि महंगा किराया पर भी गंदगी, लेटलतीफी सहित एसी ठप होने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिकायत करों तो सुनवाई नहीं होती।
किराये का अंतर
सेकंड एसी थर्ड एसी स्लीपर
सुविधा स्पेशल ट्रेन (82910) 9,010 6,310 2,425
पुष्पक एक्सप्रेस (12533) 2,310 1,595 605
अवध एक्सप्रेस (19038) 2,415 1,645 615
विमान का किराया
विस्तारा 11,734 रुपये
गोएयर 12,052 रुपये
इंडिगो 13,152 रुपये
(नोट: यह किराया सोमवार का है)