फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो और टेंपो का बढ़ सकता है किराया, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Thu, 27 Sep 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

यूपी में सीएनजी महंगी होने के कारण ऑटो और टेंपो का सफर भी महंगा हो सकता है। यानी ऑटो और टेंपो के किराये में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर्स एसोसिएशन ने बुधवार को परिवहन विभाग के राज्य परिवहन प्राधिकरण को प्रस्ताव सौंपा है।

विज्ञापन


हालांकि टेंपो यूनियन ने अब तक प्रस्ताव नहीं दिया। इस प्रस्ताव पर 23 अक्तूबर को सुनवाई होगी। ऑटो एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने बताया कि प्राधिकरण का सौंपे गए प्रस्ताव में प्रथम किमी का किराया 6.39 रुपये की जगह प्रथम दो किमी तक का किराया 25 रुपये करने की मांग की गई है।

वहीं इसके बाद प्रत्येक एक किमी का किराया आठ रुपये करने को कहा गया है। उधर, प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार मिश्र ने प्रस्ताव मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि 23 अक्तूबर की बैठक में ऑटो और टेंपो का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव अध्यक्ष के समक्ष पेश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें