फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः छह तरह की दुर्घटनाएं राज्य आपदा में शामिल करने पर फैसला जल्द, प्रस्ताव वित्त विभाग के पास

Mon, 28 Sep 2020 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

  • राज्य आपदा में छह तरह की दुर्घटनाएं शामिल करने पर फैसला जल्द
  • कुआं, नदी, तालाब, नहर, नाले व गड्ढे में डूबने से मौतों को दायरे में लाने की तैयारी
  • प्रस्ताव पर आगे बढ़ी कार्यवाही, वित्त विभाग के परामर्श के सीएम देंगे मंजूरी
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुआं, नदी, तालाब व नहर आदि में डूबने से होने वाली मौत को राज्य आपदा घोषित करने के प्रस्ताव पर कार्यवाही आगे बढ़ी है। सरकार जल्दी ही इस पर निर्णय कर सकती है। इससे पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


प्रदेश में 22 तरह की केंद्रीय व 18 तरह की राज्य आपदाएं घोषित हैं। इन आपदाओं से जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। लेकिन, कुआं, नदी, तालाब, नहर, नाले व गड्ढे में डूबने से हर वर्ष बड़ी संख्या में होने वाली मौत आपदा के दायरे में नहीं आती है। 

ऐसे में इन आपदाओं से अपनों को खोने वालों को किसी तरह सहायता नहीं मिल पाती। राहत आयुक्त संजय गोयल ने करीब दो महीने पहले कुआं, नदी, तालाब, नहर, नाले व गड्ढे में डूबने से होने वाली मौतों को भी राज्य आपदा घोषित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इधर बाढ़ के दौरान इस तरह की कई घटनाएं सामने आने के बाद प्रस्ताव को रफ्तार मिली है।
विज्ञापन


शासन के एक अधिकारी ने बताया कि  राजस्व विभाग ने इस तरह का एक प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा है। वित्त विभाग ने राजस्व महकमे से प्रस्ताव पर कुछ जानकारी मांगी है। राजस्व विभाग का जवाब आने के बाद वित्त विभाग अपना परामर्श दे देगा।

इसके बाद इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर पर फैसला हो जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक पांच जुलाई, 2019 से 13 जनवरी 2020 के बीच प्रदेश में डूबने से 380 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद लगातार ये आंकड़े बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें