फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुना में पुलिस की गाड़ी पलटी, गैंगेस्टर की मौत, दरोगा व सिपाही लेकर आ रहे थे लखनऊ

Sun, 27 Sep 2020 11:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हाईवे पर क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ पुलिस छह साल से फरार गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार करने मुंबई गई थी। वापस आते समय मध्य प्रदेश के गुना में गाड़ी नील गाय से टकरा गई। हादसे में गैंगस्टर फिरोज अली उर्फ शमी (54) की मौत हो गई। जबकि दरोगा, सिपाही व मुखबिर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को गुना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया, फिरोज बहराइच का रहने वाला है। उसके खिलाफ ठाकुरगंज में लूट व चोरी के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ पुलिस ने 2014 में गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। इसके बाद से ही वह लखनऊ से फरार हो गया। कुछ दिन पहले उसके मुंबई में होने की जानकारी पुलिस को मिली। ठाकुरगंज पुलिस ने दरोगा जगदीश पांडेय व सिपाही संजीव सिंह के साथ मुखबिर को गिरफ्तार करने के लिए भेजा।

मुंबई में पुलिस टीम ने आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। उसे लेकर लखनऊ के लिए चले। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, मुंबई से टीम फिरोज को लेकर निकली। मध्य प्रदेश के गुना होते हुए लखनऊ आ रही थी। गुना में हाइवे पर नील गाय कार के सामने आ गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर गुना पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गैंगस्टर के आरोपी फिरोज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दरोगा जगदीश पांडेय, सिपाही संजीव सिंह और मुखबिर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें