फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मकान मालिक से परेशान परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने समय रहते बचाई जान

Wed, 04 Jun 2025 06:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के लामार्टीनियर चौराहे पर एक युवक ने पत्नी-बच्चों समेत आत्मदाह करने की कोशिश की। उसने सब पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर माचिस जलाई, लेकिन पुलिस ने समय रहते रोक लिया। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमपल्ली में लामार्टीनियर चौराहे के पास 40 वर्षीय युवक ने खुद व परिवार पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। गौतमपल्ली पुलिस ने समय रहते इन्हें रोक लिया और पूछताछ के बाद चिनहट पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के मुताबिक, मूलरूप से बहराइच के विशेश्वरगंज निवासी युवक परिवार के साथ चिनहट में किराये पर रहता है। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे वह बाइक से पत्नी व बच्चों के साथ लामार्टीनियर चौराहे पर पहुंचा। यहां उसने साथ लाए झोले से ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल निकाली। अपने व परिवार के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर माचिस निकाल ली।

ये भी पढ़े- यूपी: डिप्टी सीएम का सख्त एक्शन, रायबरेली के एक ही अस्पताल के पांच डॉक्टर बर्खास्त; छह अधिकारियों पर कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20 फीसदी आरक्षण,अयोध्या रामायण विवि में होगी पढ़ाई; पढ़िए कैबिनेट के बड़े फैसले


यह देख चौराहे के पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने दौड़कर युवक को रोक लिया। परिवार को लेकर पुलिस गौतमपल्ली थाने पहुंची। पूछताछ के बाद सभी को चिनहट पुलिस को सौंप दिया। एसीपी ने बताया कि युवक जिस मकान में रह रहा था, उसके मालिक को किराया नहीं दे रहा था। मालिक ने जब मकान खाली करने की बात कही तो युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक युवक ने मकान मालिक पर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें