फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी-पीजीटी के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर

Wed, 07 Jan 2015 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की 25 जनवरी से शुरू हो रही टीजीटी-पीजीटी परीक्षा को कुछ वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई गलत सूचना से शिक्षक भर्ती के उम्मीदवार गुमराह हो रहे हैं।
विज्ञापन


फर्जीवाड़ा करने वालों ने चयन बोर्ड की वेबसाइट से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर उस पर परीक्षा के पैटर्न में बदलाव के साथ यह जानकारी दी है कि टीजीटी-पीजीटी परीक्षा में विषय के साथ सामान्य जानकारी, हिन्दी, अंग्रेजी की भी परीक्षा होगी।

इतना ही नहीं फर्जीवाड़ा करने वाले ने इस वेबसाइट को चयन बोर्ड की वेबसाइट से जोड़ दिया है।
चयन बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा के बारे में नई जानकारी देख कई परीक्षार्थियों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी समर बहादुर सिंह से मिलकर फर्जीवाड़े की जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी ने परीक्षार्थियों को बताया कि वह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर विश्वास करें।

उन्होंने कहा कि गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ साइबर कानून के तहत कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा में मात्र विषय से ही जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें