लव मैरिज करने वालों को सम्मानित करने का वादा यूपी सरकार ने बुधवार को पूरा किया। मायावती सरकार ने इस बड़े फैसले पर मुहर लगाई थी। मायावती ने 2008 में अंतर्रजातीय विवाह करने वालों को करीब दस हजार रुपए देकर सम्मानित करने की घोषणा की थी। उसके बाद इसमें कुछ बदलाव किए गए।
यूपी सरकार अंतर्रजातीय और अलग-अलग धर्म के लोगों के आपस में विवाह करने का प्रोत्साहन कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को लखनऊ के कमीशनर एम के गुप्ता अपने ऑफिस में इसी तरह के पांच कपल्स को मेडल और पुरस्कार दिए। एमके गुप्ता ने अंतर्रजातीय और अलग धर्म में शादी करने वाले पांच शादी-शुदा दंपत्तियों को सम्मानित किया।
लव मैरिज करने वाले पांच कपल्स को मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए। वहीं दो अलग-अलग धर्म में शादी करने वाले जोड़े को एमके गुप्ता ने पचास हजार रुपए का चैक देकर सम्मानित किया।