फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी पर चल रहे हजारों सिमकार्ड, अब इस नंबर से पकड़े जाएंगे

Thu, 05 Jul 2018 01:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
सुरक्षा मानक ताक पर रखकर पहचान के फर्जी दस्तावेजों के सहारे चल रहे सिम अब पकड़े जाएंगे। इसके लिए मोबाइल सेट के आईएमईआई (इंटरनेशनल मोबाइल इक्यूपमेंट आइडेंटी) नंबर का इस्तेमाल होगा। कार्रवाई को सिम बेचने वाली मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से जुड़े सेल्स डीलरों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ में भी ऐसे करीब 20 हजार फर्जी आईडी आधारित सिम चालू होने का अंदेशा है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (डीओटी) की विजिलेंस इकाई आईएमईआई के 15 नंबर के यूनिक कोड से नौ से अधिक सिमकार्ड एक्टिवेट करने वाले सेल्स एजेंटों व संबंधित फ्रेंचाइजी को चिह्नित कर कार्रवाई करेगी।

विभागीय स्तर पर इसके लिए फर्जी पहचान या केवाईसी से चालू सिमों की धरपकड़ को सघन अभियान चलेगा। इस दौरान डीओटी की विजिलेंस इकाई प्री एक्टीवेट सिम बेचने वाले मोबाइल कंपनियों के नामित सेल्स एजेंटों व फ्रेंचाइजी के एक्टीवेशन दस्तावेजों की जांच करेगी। इसके आधार पर ऐसे सेल्स एजेंटों को चिह्नित किया जाएगा जिन्होंने मानक के इतर एक ही मोबाइल के आईएमईआई से निर्धारित नौ से अधिक सिम कार्ड एक्टिवेट किए होंगे।

विज्ञापन

आईएमईआई के सहारे पकड़कर की जाएगी कार्रवाई

डेमो
इसके आधार पर ही सिम बेचने वालों को कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा। बीएसएनएल से जुड़े वरिष्ठ मार्केटिंग अधिकारी ने बताया कि अकेले पूर्वी सर्किल में ही बीएसएनएल सहित एक दर्जन से अधिक निजी मोबाइल ऑपरेटरों के करीब ढाई लाख से अधिक सिम कार्ड फर्जी नाम-पते पर चालू कर प्रयोग में लाने का अंदेशा है।
इसे देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मानते हुए डीओटी स्तर पर ऐसे सिम कार्डों को ढूंढकर बंद कराया जाएगा। कार्रवाई केंद्रीय दूर संचार मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देश के आधार पर होगी। विजिलेंस इकाई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राजधानी में चालू ऐसे सिम में से 80 फीसदी निजी स्तर पर संचालित मोबाइल कंपनियों के और बीस प्रतिशत बीएसएनएल से जुड़े हो सकते हैं। ऐसे सिम कार्डों को मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से जुड़े मार्केटिंग इकाई के अधिकृत सेल्स एजेंटों के मोबाइल के आईएमईआई के सहारे पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें