फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान रहें! एटीएम से निकल रहे 'लाल गांधीजी', 500 व दो हजार के नोट बने आफत

Mon, 28 May 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केस 1 : दिन के 250 रुपये कमाने वाले को 500 के नकली नोट थमा गए

विज्ञापन

गोमतीनगर फन मॉल के सामने आइसक्रीम ट्रॉली लगाने वाले संगम से एक फॉर्च्यूनर एसयूवी में आए कुछ लोगों ने 700 रुपये की आइसक्रीम खरीदी। पांच सौ के दो नोट दिए, आईसक्रीम और तीन सौ रुपये चेंज लौटाने के बाद संगम इस बड़ी बिक्री से खुश था, लेकिन जैसे ही उसने दोनों नोट देखे, उनमें से एक कुछ अजीब लगा, उसने बदलवाने के लिए तत्काल एसयूवी वालों को रोकना चाहा, लेकिन वे वहां से सरपट निकल चुके थे। संगम ने बताया कि वह रोजाना रात 1 बजे तक आइसक्रीम बेचकर 250 रुपये तक कमाता है, यह नकली नोट कहीं नहीं चलेगा, दो दिन की कमाई मारी गई।

केस 2 : एनआरआई ने एटीएम से कैश निकाला तो मिले ‘लाल गांधीजी’
इंदिरानगर से ताल्लुक रखने वाले एनआरआई अरविंद पांडेय ईस्ट अफ्रीका में काम करते हैं। लखनऊ आए हुए थे, उन्हें कुछ कैश की जरूरत हुई तो पत्नी शशि के अकाउंट से पीएनबी के इंदिरानगर स्थित एटीएम पर पहुंचे। चार हजार रुपये निकाले तो इसमें से एक नोट स्याही पुता और दूसरा मिस प्रिंट मिला।
विज्ञापन


मिस प्रिंट नोट पर गांधीजी की तस्वीर और कई महत्वपूर्ण भाग प्रिंटिंग मशीन की लाल स्याही से खराब हो चुके थे। अरविंद ने तत्काल बैंक में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में बैंक जाकर उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद उनके दोनों नोट बैंक ने बदले।

लखनऊ में लगातार सामने आ रहे हैं ऐसे मामले

- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें आपसी लेन-देन या बैंक ट्रांजेक्शन तक में नकली नोट, मिस प्रिंट अथवा बाजार में न चलने की स्थिति में आ चुके नोट थमाए जा रहे हैं। नकली नोट देखने में असली जैसे हैं और इस वजह से अक्सर भुगतान लेने वाला इन्हें पहचान नहीं पा रहा।

दूसरी ओर मिसप्रिंट व सॉइल्ड नोट (वे नोट जिन्हें बैंक रद्दी करार दे चुका हो) एटीएम से दिए जा रहे हैं, जिन्हें बाजार में चलवाना आफत बनता जा रहा है। जिसके पास यह नोट पहुंच रहे हैं वह खुद को ठगा महसूस कर रहा है। बीते कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, ऐसे में नागरिकों के लिए यह जानना जरूरी है कि वे खुद इस तरह के नोट देखें तो क्या करें?

केंद्र सरकार द्वारा पुरानी शैली के पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद हुए करीब डेढ़ वर्ष बीत चुका है, इस दौरान नागरिकों ने एटीएम में कैश की किल्लत, बैंक शाखाओं के पास कैश की कमी, फटे पुराने नोटों को चलाने, जैसे हालात देखे हैं। दो महीने पहले उपजा कैश का संकट दो हजार रुपये की नोटों की कमी की वजह से था और इन हालात में खराब नोट भी चलाए गए।

यहीं से नागरिकों को इन नोटों को झेलना पड़ रहा है, कई दफा गंदे और फटे नोट उन्हें एटीएम से मिल रहे हैं, जिन्हें चला पाना चुनौतीपूर्ण होता है। एटीएम या शाखा से ऐसे नोट मिलने पर तत्काल बैंक को सूचित करें और प्रबंधक के जरिए इन्हें जल्द से जल्द बदलवाने का प्रयास करें। अरविंद पांडेय के मामले में पंजाब नेशनल बैंक के स्टेट हेड राकेश शुक्ला को शिकायत दी गई, जिसके बाद जांच करके उनके नोट बदले गए।

क्या करना है याद रखें

- फोटो : amar ujala
1. कोई नकली नोट दे
इस विषय पर आरबीआई से मांगी गई जानकारी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया, लेकिन पुराने सर्कुलर के हवाले से कहा गया कि नागरिकों को कोई भी नोट लेने से पहले उसके सिक्योरिटी फीचर्स देखना होगा। नकली नोट है तो जो दे रहा है उसे लौटा दें। वहीं अगर दो से अधिक नकली नोट किसी नागरिक को या बैंक कैशियर को मिलते हैं, तो उसकी एफआईआर पुलिस के पास दर्ज करवाएं।

2. अगर एटीएम नकली या सॉइल्ड नोट दे
एटीएम से नकली नोट या सॉइल्ड नोट निकलने पर इसकी सूचना बैंक को तुरंत दें। एटीएम ट्रांजेक्शन की अगर रसीद है तो उसे संभाल कर रखें, अन्यथा बैंक स्टेटमेंट में दर्ज ट्रांजेक्शन डिटेल का उपयोग करें।
विज्ञापन

कैसे पहचानें 500 के असली नोट

- फोटो : amar ujala
आरबीआई का दावा है कि नए 500 सौ रुपये के नोट में 17 फीचर्स हैं। इनमें ही कुछ सुरक्षा मानक के तौर पर उपयोग हो सकते हैं। सामने के हिस्से में एक छोटी पट्टी में 500 रुपये छिपा कर लिखा गया है, महात्मा गांधी की तस्वीर को झुकाने पर इसका स्वरूप बदला हुआ दिखता है। नोट को झुकाने पर सुरक्षा धागे का रंग हरे से नीला हो जाता है। अशोक चिह्न के निकट बने खाली स्थान को रोशनी के बीच रखकर देखने पर गांधीजी का वाटरमार्क नजर आता है। यहीं 500 लिखा है, जो झुकाकर देखने पर हरे से नीला हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें