फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए मिली सहूलियत, नहीं दिखानी पड़ेगी बुकिंग रसीद

Mon, 07 Dec 2020 05:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट - फोटो : social
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने प्रदेश के वाहन मालिकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (हाईटेक नंबर प्लेट) लगवाने के लिए और सहूलियत दे दी है। यानी अब संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में वाहन संबंधी कोई भी काम कराने के लिए हाईटेक नंबर प्लेट को बुक करके उसकी रसीद दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब फिर से आरटीओ में सामान्य रूप से वाहन संबंधी जितने भी काम है वह होंगे। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। परिवहन विभाग ने सोमवार को हाईटेक नंबर प्लेट बुकिंग की रसीद दिखाने की व्यवस्था को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के आयुक्त धीरज साहू की तरफ से इस संबंध में सोमवार को प्रदेश के सभी संभागीय परिवहन अधिकारी और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को सर्कुलर भेजकर आदेश दे दिए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडिशनल कमिश्नर रेवेन्यू अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि अब फिर से वाहन मालिक बिना हाईटेक नंबर बुक किए ही वाहन फिटनेस, पंजीयन नवीनीकरण, डुप्लीकेट पंजीयन प्रमाण पत्र, नेशनल परमिट, एनओसी, नेहा परमिट और मालिकाना हक हस्तांतरण सहित सभी काम आसानी से करा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वाहन मालिकों की सहूलियत के लिए सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल्स मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के द्वारा एक वेबसाइट को विकसित किया जा रहा है। इस वेबसाइट पर वाहन मालिकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें