फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू समेत 7 मेडिकल कॉलेजों में प्लाज्मा थेरेपी की सुविधा, 75 मरीजों का हो चुका इलाज

Thu, 30 Jul 2020 11:58 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेजों में प्लाज्मा थेरेपी की सुविधा उपलब्ध है। इनमें एसजीपीजीआई व केजीएमयू लखनऊ, एसएसपीएच नोएडा, जिम्स ग्रेटर नोएडा, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर, एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा और संतोष कॉलेज गाजियाबाद शामिल हैं। इनमें भर्ती अति गंभीर रूप से कोरोना संक्रमित 75 मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी दी गई।
विज्ञापन


इनमें से 60 मरीज ठीक हो चुके हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे ने बताया कि इन मेडिकल कॉलेजों में भर्ती अति गंभीर मरीजों में 262 मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन दिया गया है। इनमें से 154 मरीज ठीक हो चुके हैं। 57 मरीजों को टासिलीजाम दवा दी गई। इनमें से 26 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इसके अलावा 833 अति गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया। इनमें से 62 मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 11 मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त रेमडेसिविर इंजेक्शन तथा एसजीपीजीआई और केजीएमयू में मुफ्त टासिलीजाम दवा भी उपलब्ध कराई गई है। सभी मेडिकल कॉलेजों के कोविड सेंटर में आइसोलेशन बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

137 बाईपैप और 215 एचएफएनसी मशीनें खरीदने के निर्देश 

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि वेंटिलेटर के अतिरिक्त 232 बाईपेप मशीनें और 44 एचएफएनसी मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं, 137 बाईपैप और 215 एचएफएनसी मशीनें खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। गंभीर रूप से संक्रमित 992 मरीजों को बाईपैप दिया गया है। इनमें से 630 मरीज ठीक हो चुके हैं। 251 मरीजों को एचएफएनसी दिया गया है। इनमें से अब तक 182 मरीज ठीक हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें