फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा : झोला उठाते वक्त विस्फोट, दो सगी बहनों समेत तीन छात्राएं जख्मी

Sat, 06 Jul 2019 10:32 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
जख्मी बच्चा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पांडेय पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय से अवकाश के बाद अपने घर लौट रहे बनघुसरा गांव के रहने वाली सगी बहनों समेत तीन छात्राओं ने रास्ते में पड़े झोले को उठा लिया। जिसमें अचानक विस्फोट हो गया। जिससे तीनों बच्चे जख्मी हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सूचना पर एसपी आरपी सिंह, सीओ सिटी महावीर सिंह व कोतवाल देहात ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीओ ने बताया कि पड़ताल में पता चला कि मवेशियों के भगाने के लिए रखे गए विस्फोटक की चपेट में आने से तीनों बच्चे जख्मी हुए है। तीनों बच्चों का इलाज चल रहा है। 

कोतवाली देहात क्षेत्र के बनघुसरा गांव के रहने वाले छोटकऊ जायसवाल की दो बेटियां काजल (11) व किरन (10) इसी गांव के पांडेय पुरवा प्राथमिक विद्यालय में चौथी की छात्रा हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र के ही लालापुरवा के रहने वाले बाबू वर्मा की बेटी गुंजन वर्मा (13) भी इसी विद्यालय में सातवीं की छात्रा हैं। तीनों शनिवार की सुबह विद्यालय गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से अवकाश के बाद तीनों घर लौट रही थीं। रास्ते में गांव के समीप उन्हें एक थैला पड़ा दिखाई दिया। उन तीनों ने जब थैले को उठाया तो अचानक उसमें विस्फोट हो गया। जिसकी चपेट में आने से तीनों जख्मी हो गईं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विस्फोट की सूचना पर एसपी आरपी सिंह, सीओ सिटी महावीर सिंह व कोतवाल राजनाथ सिंह ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों से जानकारी ली। एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों को हाल जाना। सीओ सिटी का कहना है कि मवेशियों को भगाने के लिए किसी ने रास्ते में विस्फोटक रखा था, जिसकी चपेट में आने से तीनों बच्चे जख्मी हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें