फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उपकेंद्र के पैनल में धमाका, ढाई घंटे बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर एक उपकेंद्र में रविवार दोपहर धमाका हुआ जिससे 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली ढाई घंटे तक गुल रही। उधर, सीतापुर रोड सहित कई अन्य इलाकों में भी बिजली संकट रहा।
विज्ञापन

एसडीओ मनीष कुमार यादव के मुताबिक दोपहर करीब ढाई बजे 33 केवी पैनल में जोरदार धमाका हुआ और पूरे क्षेत्र की बिजली ठप हो गई। तुरंत ही मेंटेनेंस काम शुरू हुआ। पैनल की साफ-सफाई करने के करीब ढाई घंटे बाद शाम पांच बजे आपूर्ति सामान्य हो गई। बीकेटी के न्यू कैंपस उपकेंद्र का मुख्य केबल क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया। इस केबल को सही करने के लिए शाम 5:30 से 7:00 बजे तक बिजली को बंद किया गया। इस दौरान न्यू कैंपस एवं सहारा एस्टेट उपकेंद्र की कुछ देर के लिए बिजली ठप रही। कमता के लौलाई उपकेंद्र इलाके में सुधार कार्य कराए जाने के कारण महादेवनगर सहित आसपास के इलाकों की बिजली करीब दो घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें