लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग में एक युवक (35) कोरोना संक्रमित मिला है। वह होम आईसोलेशन में है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि युवक को चार दिन पहले सर्दी-जुखाम व बुखार की शिकायत हुई। डॉक्टर की सलाह पर जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 10 है।