फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीज की दुकान पर मिलीं एक्सपायरी दवाएं

Thu, 19 Jun 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लंभुआ कस्बे में बीज की दुकान का निरीक्षण करते अ​धिकारी
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। अटलनगर मोहल्ले में मौजूद एक बीज भंडार की दुकान पर बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट और कृषि रक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने छापा मारा। दुकान से बड़ी मात्रा में एक्सपायरी (कालातीत) दवाएं बरामद की गईं। जिसे कोतवाली में जमा कराया गया है।
विज्ञापन

लंभुआ-दुर्गापुर मार्ग पर मौजूद एक बीज भंडार पर जॉइंट मजिस्ट्रेट रिदम आनंद और जिला कृषि रक्षा अधिकारी दीपचंद चौरसिया की संयुक्त टीम ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। लगभग ढाई घंटे तक बीज भंडार का अधिकारियों की ओर से निरीक्षण किया गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि बीज भंडार पर काफी मात्रा में दवाएं एक्सपायरी मिलीं। कुछ दवाओं पर नए स्टिकर लगाकर तारीख बढ़ाई गई थी। कहा कि दुकानदार की ओर से किसानों को यही दवाएं बेची जा रही थी, जो फसल को फायदा नहीं पहुंचाती। केस दर्ज कराने की अनुमति के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें