फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयूः पहले व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 से, विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड

विज्ञापन
एकेटीयू में पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाए 21 से। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
एकेटीयू के सत्र 2021-22 विषम सेमेस्टर की स्नातक व परास्नातक के रेगुलर तथा कैरी ओवर के दूसरे चरण की परीक्षाएं 21 मार्च से शुरू होंगी। विवि प्रशासन ने इसका टेंटेटिव विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने सभी संबद्ध कॉलेजों के निदेशक व प्राचार्यों को पत्र भेजकर कहा है कि दूसरे चरण में सभी पाठ्यक्रमों के पहले सेमेस्टर तथा बीटेक, बीफार्मा के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित कराई जाएंगी।
इन परीक्षाओं का संभावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा कार्यक्रम में किसी प्रकार की त्रुटि, संशोधन संबंधित जानकारी ई-मेल पर 25 तक भेज सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद इसमें संशोधन करना संभव नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज इससे संबंधित विद्यार्थियों को भी अवगत कराएं।
बता दें कि विवि ने पूर्व में फाइनल व थर्ड ईयर की सेमेस्टर परीक्षाएं 28 दिसंबर से 17 जनवरी तक आयोजित की थीं। इस बीच कोरोना के मामलों में वृद्धि के बाद विद्यार्थियों की मांग पर परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं।
पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों के कोर्स न पूरा होने को देखते हुए विवि प्रशासन ने पूर्व में ही इनकी परीक्षाएं होली के बाद आयोजित करने का निर्णय लिया था, जिसका आज विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। वहीं प्रैक्टिकल पूर्व में ऑनलाइन 31 जनवरी तक आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें