फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी, परीक्षा 29 को, इस तरह से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

Wed, 18 Dec 2024 04:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। एडमिट कार्ड विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैप्टन मनोज कुमार पांडेय सैनिक स्कूल लखनऊ सरोजनीनगर और गोरखपुर में प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। सत्र 2025-26 में कक्षा 6 व 9 में प्रवेश के लिए ये परीक्षा 29 दिसंबर को आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले सभी बच्चों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए। 
विज्ञापन


आवेदक अपने एडमिट कार्ड विद्यालय की बेबसाइट www.upsainikschool.org से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदक एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय अपने आवेदन पत्र एवं एडमिट कार्ड का विवरण जरूरी तौर पर चेक कर लें एवं किसी तरह की समस्या होने पर विद्यालय के हेल्पलाइन नम्बर 7052777795 पर फोन कर सकते है अथवा ईमेल आईडी info@upsainikschool.org पर मेल कर सकते हैं।

परीक्षा के बाद इस तरह होगा चयन
प्रवेश के लिए, उम्मीदवारों को एक प्रश्न पत्र वाली लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, गणित और बौद्धिक क्षमता। परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। रिक्त सीटों की संख्या के सापेक्ष तीन गुना उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल जांच और साक्षात्कार के बाद मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। 10 सीटों को भुगतान सीटों के हिस्से के रूप में घोषित किया गया है। भुगतान सीट की स्कूल फीस सामान्य सीट फीस से दोगुनी है। इसलिए भुगतान सीटें उम्मीदवारों को मेरिट के क्रम में केवल 100 की मेरिट रैंक तक ही दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जनपदों में आयोजित होगी परीक्षा
परीक्षा आगरा, अयोध्या, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें