फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलटी बस, कई यात्री घायल, हिमाचल से गोरखपुर जा रही थी बस

Wed, 18 Dec 2024 03:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस सवारियों को लेकर हिमाचल प्रदेश से गोरखपुर जा रही थी।
विज्ञापन
दुुर्घटनाग्रस्त हुई बस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश से सवारी लेकर गोरखपुर जा रही प्राइवेट बस बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कार को ओवर टेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार महिला सहित चार यात्री घायल हो गए। अन्य यात्रियों को मामूली चोटे होने पर मौके पर ही प्राथमिक उपचार करवा दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया। घायल चारों यात्रियों में दो की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल गोरखपुर जिले के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


बाजारशुकुल थानाक्षेत्र और सुलतानपुर जिले के हलियापुर थानाक्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की किलोमीटर संख्या 76.9 पर बुधवार को हिमाचल प्रदेश से लखनऊ होते हुए गोरखपुर निजी बस कार को ओवरटेक करने के चक्कर मे नियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस पर सवार यात्री घायल हो गए। चीख-पुकार पर एकत्र स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी यूपीडा पेट्रोलिंग टीम संग पुलिस व एंबुलेस कर्मियों को दिया। इसके बाद बस से यात्रियों को बहार निकालना शुरू किया।

ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हुए बेहोश
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: खरीदी जाएंगी तीन हजार डीजल बसें, बदली शिक्षकों की तबादला नीति, योगी कैबिनेट ने लिए ये बड़े फैसले
विज्ञापन


हादसे में गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी गांव निवासी हरिलाल (45), बांसगांव थानाक्षेत्र के हरिहरपुर टोला गांव निवासी निशा (28), रामकुमार (49) और हरिपुर थानाक्षेत्र के तामा गांव निवासी राजकुमार (25) को अधिक जख्मी होने पर सीएचसी पहुंचाया गया, जबकि सवार अन्य 14 यात्रियों को मामूली चोटें होने से मौके पर ही एंबुलेस कर्मियों ने प्राथमिक उपचार किया।

उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना किया। सीएचसी बाजारशुकुल से राजकुमार यादव व हरिलाल की हालात नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद यूपीडा की टीम ने एक्सप्रेस वे पर पलटी बस को हटाने के बाद आवागमन बहाल करवाया। एसओ दयाशंकर मिश्र ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें