फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होटल में हाथ की नस काटकर पूर्व सैन्यकर्मी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नाका में बृहस्पतिवार दोपहर होटल शीला में बलिया के मनियर में ककरघट्टा खास गांव निवासी पूर्व सैन्य कर्मी सुनील (43) ने हाथ की नस काट कर जान दे दी। नाका पुलिस को आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी नाका विवेक चौधरी ने बताया कि चार दिन पहले सुनील होटल आए थे। तब से वह वहीं ठहरे हुए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे होटल स्टाफ को सुनील के कमरे के बाहर पानी आते दिखा। स्टाफ ने दरवाजा खोलने को कहा तो कोई जवाब नहीं मिला। मामले की जानकारी मैनेजर को दी गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। दरवाजा तोड़कर पुलिस जब अंदर दाखिल हुई तो उन्हें कमरे में बने बाथरूम का दरवाजा खुला मिला। टोटी चालू थी। सुनील फर्श पर लहूलुहान पड़े हुए थे। शव के पास ब्लेड पड़ा हुआ था और दाएं हाथ की कलाई कटी हुई थी। उनके सामान से मिले दस्तावेज से उनकी शिनाख्त हो सकी। मोबाइल के जरिये सुनील के घरवालों को घटना की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सुनील के घरवाले अगर कोई शिकायती पत्र देते हैं तो जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें