फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIR वापस लेने के लिए पूर्व विधायक का थाने में तांडव, पत्नी है भाजपा से विधायक

Tue, 24 Apr 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
समर्थकों के साथ थाने में जमे पूर्व विधायक दिलीप वर्मा।
विज्ञापन

चीनी मिल के सिक्योरिटी ऑफिसर के साथ मारपीट के आरोप में दर्ज एफआईआर को फाड़ने के लिए मंगलवार को पूर्व विधायक दिलीप वर्मा और सीओ एसके यादव के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

विज्ञापन


हालात को देखते हुए कई अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर बुला ली गई। अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे पूर्व विधायक ने एफआईआर वापस न होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दे डाली।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात किसान गन्ना लेकर नानपारा चीन मिल गए थे। वहां सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें मिल के अंदर आने से रोक दिया और सुबह आने को कहा। इस पर किसानों और सिक्योरिटी अफसर के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन


किसानों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने सिक्योरिटी ऑफिसर से बात की। लेकिन उसने भी किसानों का गन्ना अंदर लेने से इंकार कर दिया। सिक्यूरिटी ऑफिसर का आरोप है कि मना करने पर पूर्व विधायक ने उसके साथ मारपीट की।

इस मामले में नानपारा थाने में पूर्व विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसकी जानकारी सुबह पूर्व विधायक को हुई तो वह अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और एफआईआर फाड़ने का दबाव बनाने लगे। इस दौरान उनकी सीओ एसके यादव से जमकर बहस हुई।

विज्ञापन

दरोगा को पीटकर तानी थी बंदूक, पत्नी है भाजपा से विधायक

नानपारा से भाजपा विधायक माधुरी वर्मा पूर्व विधायक दिलीप वर्मा की पत्नी है। पूर्व विधायक एक दरोगा को पीटने और उस पर बंदूक तानने के मामले में पांच साल जेल की सजा काट चुके हैं। दोषी होने के कारण इस बार उनकी पत्नी भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ी थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें