फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुस्तक मेला
विज्ञापन


लविवि में गोमती पुस्तक मेला सुबह 10 बजे से। पपेट शो सुबह 10 बजे। आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशाप 11:30 बजे। स्टोरीलैंड 12:15 बजे। भारतेंदु नाट्य अकादमी की ओर से नाटक कर्णगाथा का मंचन शाम 6 बजे।

रामलीला

खदरा में श्री जनता रामलीला कमेटी की ओर से ताड़का वध व अहिल्या उद्धार का मंचन रात 8 बजे से।

रेलवे रामलीला दशहरा कमेटी और भरत मिलाप शोभायात्रा आलमबाग की ओर से राम वन गमन का मंचन रात 8 बजे से।

कन्या पूजन

राजभवन और कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान की ओर से 5100 कन्याओं का पूजन और निशुल्क एचपीवी टीकाकरण राजभवन परिसर में सुबह 9:30 बजे से।

दोस्त पुलिस

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दोस्त पुलिस कार्यक्रम हजरतगंज स्थित महिला थाने में सुबह 10:30 बजे। स्कूली छात्राओं को पुलिस की कार्य प्रणाली से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


समारोह

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से मनोयन पत्र वितरण वजीर हसन रोड स्थित होटल स्काईटेल में दोपहर 3:30 बजे।

नाटक

संगीत नाट्य अकादमी की ओर से राज्य नाट्य समारोह में नाटक रश्मिरथी का मंचन परिसर स्थित संत गाडगेजी प्रेक्षागृह में शाम 6:30 बजे।

स्थापना दिवस

आईटीआर की ओर से 84वां स्थापना दिवस समारोह कैसरबाग स्थित संस्थान परिसर में सुबह 11 बजे।

संगोष्ठी

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की ओर से पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल सभागार में दोपहर 12 बजे।
विज्ञापन


डांडिया नाइट

हिंदू महिला सेवा समिति की ओर से नवरात्र पर डांडिया नाइट का आयोजन लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में शाम 6 बजे।

विमोचन

संस्कृति विभाग की ओर से सुप्रसिद्ध नाट्यविद राज बिसारिया पर केंद्रित पत्रिका छायानट के 168वें अंक का विमोचन संगीत नाट्य अकादमी के संत गाडगे सभागार में शाम 6:30 बजे।

पुस्तक वाचन

लखनऊ बायोस्कोप की ओर से पुस्तक वाचन कार्यक्रम 130- जेसी बोस रोड कैसरबाग में शाम 7 बजे।

कार्यशाला

उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय की ओर से ऐतिहासिक भवनों की स्थिति का आकलन एवं संरक्षण विषय पर कार्यशाला आलमबाग में दोपहर 3 बजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें