लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल बुधवार को 62 साल की हो गईं। वह 63वें वर्ष में प्रवेश कर गई हैं। जन्मदिन पर शुभचिंतकों, नगर निगम कर्मचारियों, अधिकारियों, कर्मचारी संगठनों, पार्षदों, विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। महापौर के सरकारी आवास पर सुबह से शाम तक जश्न का माहौल रहा। बधाई देने आने वालों के लिए नाश्ते-खाने का प्रबंध भी रहा।