पारख महासंघ की ओर से धर्म रक्षक एवं राष्ट्ररक्षक कौम का महासम्मेलन रेजीडेंसी के पास स्थित गांधी भवन सभागार में दोपहर 1 बजे।
ऑल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन का चौथा राज्यस्तरीय सम्मेलन एपी सेन रोड स्थित अपर श्रमायुक्त कार्यालय के विधि सलाहकार परिषद भवन में दोपहर 12 बजे से।
सम्मान
जैन मिलन की ओर से कवि पुष्पेंदु जैन की जयंती एवं सम्मान समारोह प्रेस क्लब में अपराह्न 3:30 बजे।
स्मृति
आजाद लेखक कवि सभा के संस्थापक पदाधिकारियों और सदस्यों की स्मृति में आयोजन चंदर नगर मार्केट आलमबाग स्थित श्री गुरु तेग बहादुर भवन में शाम 4 बजे।
संस्कृति सप्ताह
भारत विकास परिषद, इंदिरानगर शाखा की ओर से संस्कृति सप्ताह का समापन इंदिरानगर सेक्टर-8 स्थित ईश्वर धाम मंदिर में शाम 5 बजे से।
प्रकाश पर्व
यहियागंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व शाम 7 बजे से।
तीज उत्सव
मां वेलफेयर सोसाइटी की ओर से तीज उत्सव मानस नगरी, इंदिरानगर के सामुदायिक भवन में दोपहर 3 बजे से।
बैठक
ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से ऐतिहासिक इमारतों को बचाने की मुहिम के संबंध में बैठक ठाकुरगंज स्थित कार्यालय में सुबह 10 बजे।
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रांतीय बैठक गांधी भवन सभागार में सुबह 11 बजे से।
सेवा शिविर
लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा की पहल पर ''''हर रविवार सेवा आपके द्वार'''' कार्यक्रम के तहत सेवा शिविर श्रीनगर मोहिबुल्लापुर स्थित बाल निकुंज इंटर कॉलेज में सुबह 8 बजे से।
खेल
यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के तहत नोएडा किंग्स बनाम मेरठ मावरिक्स दोपहर 3:30 बजे।
दूसरा मैच गौर लखनऊ फॉल्कंस बनाम काशी रुद्रास शाम 7:30 बजे।
राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप का समापन केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में तीन बजे।
कांफ्रेंस
भारतीय बाल अकादमी की कॉन्फ्रेंस का अंतिम दिन होटल सेंट्रम में सुबह 10 बजे।
अधिवेशन
उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का 41वां प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव निराला नगर स्थित माधव सभागार में सुबह 10 बजे।