फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से गाली-गलौज व मारपीट, फेसबुक पर पोस्ट की आपत्तिजनक बातें, शिकायत करने पर पीड़िता को धमकाया

Sat, 21 Sep 2019 04:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ में चिनहट स्थित एक लॉ कॉलेज की छात्रा ने कॉलेज के कुछ लड़कों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए फेसबुक पर पीड़ा बयां की तो प्रबंधन ने उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। प्रबंधन के कार्रवाई न करने से छात्रों का दुस्साहस बढ़ गया और उन्होंने छात्रा से खुलेआम गाली-गलौज व मारपीट की।
विज्ञापन


यही नहीं, आरोपी छात्रों ने फेसबुक पर उसके लिए आपत्तिजनक बातें पोस्ट कर दीं। पीड़ित छात्रा ने एफआईआर दर्ज करा दी है। इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। छात्रा का आरोप है कि कॉलेज के कुछ लड़के उसके साथ लगातार छेड़छाड़ व अभद्रता कर रहे थे।

उसने एचओडी से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। दो महीने तक कॉलेज के शोहदे छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते रहे किसी ने सुनवाई नहीं की तो छात्रा ने फेसबुक पर पीड़ा बयां की। उसने दबंग छात्रों के सामने कॉलेज प्रबंधन की बेचारगी, कॉलेज में अनुशासनहीनता और विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ पर पोस्ट लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने दी पुलिस को सूचना

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
छात्रा का कहना है कि शुक्रवार को वह जब कॉलेज पहुंची तो कॉलेज प्रशासन ने दबंग शोहदों पर कार्रवाई करने के बजाए उसे ही डराना-धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान दबंग छात्रों ने छात्रा के साथ मारपीट की। कॉलेज के अन्य लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। छात्रा ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस कॉलेज आई, लेकिन तब तक कॉलेज प्रबंधन के लोगों ने आरोपी छात्रों को वहां से भगा दिया। छात्रा का कहना है कि आरोपी छात्रों ने फेसबुक पर उसके लिए कई आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। उसने एक छात्र मुकेश गिरी को पहचानने की जानकारी देते हुए केस दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें