महोत्सव स्थल पर पुलिस चौकी और अग्निशमन केंद्र की स्थापना के साथ ही पांच चिह्नित स्थानों पर एंबुलेंस तैनात रहेगी। वाहनों की पार्किंग व महोत्सव स्थल के 50 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की अवैध दुकानें संचालित न होने देने पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
महोत्सव स्थल पर इस बार पुलिस के साथ निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड भी तैनात रहेंगे। ये सुरक्षाकर्मी महिलाओं से छेड़खानी करने वाले व सामान चुराने वालों पर नजर रखेंगे।
ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
महोत्सव स्थल की निगरानी ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल वीडियो कैमरे से की जाएगी। कंट्रोल रूम में मौजूद पुलिस अधिकारियों के साथ सामंजस्य बना कर किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई होगी।